Importent Instructions

आवश्यक दिशा निर्देश

  1. महाविद्यालय में प्रवेश एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त प्रावधानों के अंतर्गत ही होगा।
  2. आवेदन पत्रों की जाँच के पश्चात अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित शुल्क अंतिम तिथि तक जमा करना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
  3. प्रवेश फार्म के साथ संलग्न अनबन्ध पत्र ₹10/- मूल्य के स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा प्रमाणित करवाकर प्रवेश के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
  4. प्रत्येक छात्र/छात्रा की कक्षा में 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम होने पर छात्र/छात्राओं को विश्वविद्यालय की परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है।
  5. महाविद्यालय में रैगिंग पूर्णतया प्रतिबंधित है। रैगिंग करते हुए पकड़े जाने पर छात्र/छात्रा को तत्काल निष्कासित किया जा सकता है या शासन आदेशानुसार कानूनी कार्यवाही या ₹2500/- तक का आर्थिक दण्ड लिया जा सकता है।
  6. किसी भी छात्र/छात्रा को किसी भी प्रकार का हथियार/आग्नेयास्त्र महाविद्यालय में लाना वर्जित है।
  7. महाविद्यालय परिसर में धूम्रपान, गुटखा खाना व मोबाइल फोन वर्जित है। ऐसा करने पर ₹500/- का अर्थदण्ड या निष्कासित किया जा सकता है।

महाविद्यालय में सुविधायें

  1. महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के लिए पृथक-पृथक स्वच्छ व शीतल पेयजल और शौचालय की व्यवस्था है।
  2. छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु कल्याण समिति का गठन किया गया है। इसके द्वारा छात्रों के शैक्षिक स्तर को उठाने और सुविधाओं को बढ़ाये जाने की व्यवस्था है।
  3. कृषि छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण की सुविधा।
  4. प्रत्येक विषय की पृथक प्रयोगशाला की व्यवस्था।
  5. विषय विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर व्याख्यान दिलवाना।
  6. सूक्ष्म जलपान हेतु कैंटीन की सुविधा।