महाविद्यालय के प्रवेश-नियम
(महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली की प्रवेश नियमावलीअनुसार)
महाविद्यालय का शिक्षण शुल्क प्रवेश के समय जमा किया जाता है लेकिन यदि छात्र/छात्रा प्रवेश के समय पूर्ण शुल्क जमा नहीं करता है तो शेष शुल्क दिसम्बर माह तक जमा करना अनिवार्य है।
शैक्षिक सत्र 2014-15 से परीक्षार्थी फॉर्म ऑनलाइन भरे जाते हैं अतः छात्र/छात्रा विश्वविद्यालय बरेली के द्वारा निर्धारित तिथि पर अपना परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरवाकर उसकी हार्ड कॉपी समस्त प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। यदि छात्र/छात्रा अपना परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कराने के पश्चात उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में जमा नहीं करता है तो उसका परीक्षा में सम्मिलित होना सम्भव नहीं हो सकता।
सभी छात्र/छात्रायें शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश के अनुरूप अपना छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन भरवाकर शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक फॉर्म की हार्ड कॉपी समस्त प्रमाण-पत्रों के साथ दो प्रतियों में महाविद्यालय में जमा करें। यदि छात्र/छात्रा हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा नहीं करता/करती है तो उसका छात्रवृत्ति फॉर्म अग्रेषित करना सम्भव नहीं होगा।
बिना कारण बताये प्राचार्य, चीफ प्रॉक्टर/प्रवेश समिति किसी भी छात्र/छात्रा के प्रवेश को अस्वीकार कर सकते हैं, चाहे वह प्रवेश योग्य भी क्यों न हों।
(अ) विश्वविद्यालय परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग या प्रयास वाले छात्रों तथा अशिष्ट व्यवहार करने वाले विद्यार्थियों के या उनकी शिकायत प्राप्त होने पर उन्हें महाविद्यालय परिसर के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
(ब) वह विद्यार्थी जो पुलिस अभिलेखों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर है अथवा अपराध में दोषी सिद्ध पाया गया है अथवा किसी अपराधिक मुकदमों में शामिल है, को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और पहले से प्रवेश पा चुका है तो उसका प्रवेश किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जायेगा।
(स) जो विद्यार्थी प्रॉवेटोरियल स्टाफ/महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, गुण्डागर्दी, रैगिंग अथवा विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के अधिकारी वर्ग के प्रति निन्दनीय वातावरण का सृजन करेगा, उसका प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा तथा भविष्य में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
ऐसे छात्र/छात्रा जो किसी भी कक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, अथवा विश्वविद्यालय परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए अथवा प्रवेश नहीं लिया अथवा किसी कारण से विगत वर्ष से अधिक का अन्तराल है, किसी भी दशा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। ऐसे विद्यार्थियों का यदि किसी भी भूल से प्रवेश हो जाता है, तो वह स्वयं निरस्त समझा जायेगा।
(क) ऐसे प्रवेशार्थी जिन्होंने इण्टरमीडिएट विज्ञान व कॉमर्स से उत्तीर्ण किया है और बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक हैं उनकी योग्यता का आकलन, उसकी मेरिट सूची में 5 अंक घटाकर किया जायेगा।
(ख) प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार करते समय प्रतिवर्ष के अन्तराल के 2 अंक घटाकर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। लेकिन तीन वर्ष के अधिक अन्तराल पर प्रवेश हेतु अर्ह नहीं होगा।



