
चेयरमैन की कलम से…!
“शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। शिक्षा की शक्ति के आगे युवा शक्ति और सौन्दर्य दोनों ही कमजोर हैं।” — आचार्य चाणक्य
प्रिय पाठकगण,
विवरण पुस्तिका के इस नवीन अंक के द्वारा मैं अपने महाविद्यालय परिवार की ओर से नवीन सत्र की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए अत्यन्त प्रसन्न हूँ। यह प्रबन्ध समिति का दिशा-निर्देशन और हमारे कर्मठ पदाधिकारियों तथा उनका अनुशरण करने वाले विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय का निरन्तर शुभ चाहने वाले क्षेत्रवासियों को बोधपूर्ण सुझाव ही रहा है जिसके कारण ऐसी गाँव का नहीं, अपितु जनपद में भी एक अति उत्तम शिक्षण संस्थान तैयार हुआ है।
महाविद्यालय द्वारा संचालित समय-समय पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशाटन, छात्रों के बौद्धिक विकास को निरन्तर अभ्यास करते रहते हैं। मर्यादित आचरण युक्त हमारे शिक्षक तथा विद्यार्थी हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन्हीं की सुयोग्यता और कर्मठता द्वारा चौ. निहाल सिंह कृषि (पी.जी.) कॉलेज जनपद पीलीभीत में अपनी उत्कृष्टता बनाये हुए है।
धन्यवाद!
चौ. दिग्विजय सिंह
(Chairman)
C.N.S. ग्रुप ऑफ एजुकेशन
एवं सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड
पीलीभीत
मो० 9412196705



