About us

संक्षिप्त परिचय

जनपद पीलीभीत में ऐमी एक ग्रामीण, अति पिछड़ा व उच्च शिक्षा से उपेक्षित दूरस्थ ग्राम है जिसके आस-पास लगभग 8 से 10 इण्टर कॉलेज संचालित होते हैं लेकिन छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसी विषम परिस्थितियों में समाजसेवी चौधरी दिग्विजय सिंह ने अपने दादा स्वर्गीय निहाल सिंह की स्मृति में वर्ष 2013 में चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय की स्थापना की।

जिस क्षेत्र में छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पीलीभीत या फिर बरेली जाना पड़ता था जो कि ग्रामीण वासियों के लिए धनाभाव के कारण अत्यन्त ही कठिन कार्य होता है विशेषकर कन्याओं के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना मात्र सपना बनकर रह गया था। उस क्षेत्र में आज चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय वर्ष 2013 से निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है जहाँ वर्तमान में बी०ए० (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, चित्रकला एवं भूगोल), एम०ए० (शिक्षाशास्त्र एवं गृहविज्ञान), बी०एस०-सी० ऑनर्स (कृषि), एम०एस०-सी० (कृषि) शस्य विज्ञान एवं उद्यान विज्ञान पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।

भविष्य में डी०एन०एम०/जी०एन०एम०, बी०एस०सी० नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की कक्षायें संचालित करने की योजना है। क्षेत्रवासियों के सहयोग व आशीर्वाद से महाविद्यालय निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है जिसके लिए प्रबन्ध तन्त्र हृदय से सभी को धन्यवाद ज्ञापित करता है।

भावी योजनाएं :-

  • ए.एन.एम./जी.एन.एम. एवं बी.एस-सी. नर्सिंग की कक्षाएं संचालित करना।
  • बी.टी.सी., बी.एल.एड. व बी.एड. की कक्षाएं संचालित करना।
  • स्नातक स्तर पर उर्दू, संगीत आदि विषयों का समावेश करना।
  • राजर्षि टंडन एवं इन्दिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से रोजगार परक पाठ्यक्रम प्रारम्भ करना।
  • यू.जी.सी. से अनुदान प्राप्त कर छात्रहित में सेमिनारों का आयोजन कराना।
  • महाविद्यालय भवन एवं प्रांगण का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कराना।
  • एन.सी.सी. महाविद्यालय में संचालित कराना।