अर्हता एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र
विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु न्यूनतम अर्हतायें
बी.एस-सी. (कृषि संकाय): बी.एस.सी. कृषि संकाय में प्रवेश हेतु इण्टरमीडिएट कृषि वर्ग अथवा विज्ञान वर्ग के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जायेगा। प्रवेश के समय छात्र/छात्राओं को मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा तथा इनकी छायाप्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी।
एम.एस-सी. (कृषि संकाय): शस्य विज्ञान व उद्यान विज्ञान में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 3-3 सीटें EWS की हैं।
बी.ए. (कला संकाय): कला, विज्ञान अथवा कृषि वर्ग में इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण अथवा इसके समकक्ष कम से कम 40% अंकों सहित उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए केवल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे।
एम.ए. (शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान): सम्बन्धित परास्नातक विषयों में प्रवेश विश्वविद्यालय प्रवेश नियमावली के अनुसार होंगे।
अनुशासन एवं अनुशासन मण्डल
महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके लिए एक अनुशासन मण्डल का गठन चीफ प्रॉक्टर के नेतृत्व में किया गया है। अनुशासन भंग करने वाले छात्र/छात्राओं को नियमित या निष्कासित किया जाता है तथा विशेष परिस्थितियों में पुलिस व अनुशासन मण्डल के सहयोग से अनुशासन बनाये रखा जाता है। छात्र/छात्राओं को निर्धारित ड्रेसकोड वाले में परिचय पत्र पहनना अनिवार्य है।
आवश्यक प्रमाण पत्र
- हाईस्कूल अंक तालिका
- इण्टरमीडिएट अंक तालिका
- स्थानान्तरण प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र (अन्तिम विद्यालय का)
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की छायाप्रति
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड की छायाप्रति
- गैप प्रमाण पत्र
नोट- शासन एवं विश्वविद्यालय द्वारा उक्त मानकों में परिवर्तन किया जा सकता है।



